लाइव न्यूज़ :

साफ्टबैंक ने बैंकिंग प्रौद्योगिकी स्टार्टअप जेटा में किया 25 करोड़ डॉलर का निवेश

By भाषा | Updated: May 24, 2021 23:28 IST

Open in App

मुंबई, 24 मई स्टार्टअप उद्यमी भवीन तुराखिया की बैंकिंग प्रौद्योगिकी स्टार्टअप जेटा ने सोमवार को जापानी निवेश कंपनी सॉफ्टबैंक से 25 करोड़ डॉलर का वित्त पोषण मिलने की घोषणा की। कंपनी का कहना है कि इस निवेश से उसके वैश्विक विस्तार के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।

फ्रांस की सुविधा प्रबंधन कंपनी सोडेक्सो ने भी मौजूदा दौर में कंपनी में एक करोड़ डॉलर का निवेश किया है।

यह जेटा और और उसके सह संस्थापक एवं सीईओ भवीन दोनों के लिए पहली संस्थागत वित्तीय उगाही है। अरबपति उद्यमी तुराखिया चार स्टार्टअप के मालिक हैं।

तुराखिया ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए एक संवाददाताओं से कहा, "हमारा लक्ष्य जितनी तेजी से हो सके, उतनी तेजी से आगे बढ़ना है। हमें निवेशकों से पूंजी और सही संपर्क दोनों ही चाहिए थे।"

ओला, पेटीएम, डेल्हीवरी और फ्लिपकार्ट जैसे कई भारतीय स्टार्टअप में निवेश कर चुकी सॉफ्टबैंक को जेटा में 17.25 प्रतिशत शेयर और कंपनी के बोर्ड में जगह मिलेगी।

तुराखिया ने कहा कि जेटा के प्रवर्तकों और कर्मचारियों के पास अब भी कंपनी की 70 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। तुराखिया ने जेटा में अपनी ओर से चार करोड़ डॉलर लगाए हैं जबकि सोडेक्सो ने तीन करोड़ का निवेश किया है।

उन्होंने पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, दक्षिण अमेरिका और एशिया-प्रशांत क्षेत्रों को वे अहम बाजार बताए जहां कंपनी काम करना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट