लाइव न्यूज़ :

चालू खरीफ सत्र में अभी तक सरकार ने 84,328 करोड़ रुपये के धान की खरीद की

By भाषा | Updated: December 26, 2020 22:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर चालू खरीफ विपणन सत्र में अभी तक धान की खरीद 25 प्रतिशत बढ़कर 449.83 लाख टन हो गई है। इसके लिए 84,928.10 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का भुगतान किया गया है।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘‘चालू खरीफ विपणन सत्र 2020-21 में सरकार ने अपनी मौजूदा एमएसपी योजनाओं के अनुसार किसानों से खरीफ 2020-21 फसलों की खरीद जारी रखी है।’’

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य की अन्य एजेंसियों ने 25 दिसंबर तक 449.83 लाख टन धान की खरीद की है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में 360.09 लाख टन की खरीद हुई थी।

बयान में कहा गया है, ‘‘एमएसपी मूल्य 84,928.10 करोड़ रुपये के साथ चालू खरीफ विपणन सत्र खरीद अभियान से अभी तक लगभग 55.49 लाख किसान पहले ही लाभान्वित हो चुके हैं।’’

अब तक हुए 449.83 लाख टन की कुल खरीद में से पंजाब ने अकेले 202.77 लाख टन खाद्यान्न का योगदान दिया है।

खरीफ 2020-21 के लिए धान की खरीद पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य परदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में सुचारू रूप से जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें