लाइव न्यूज़ :

चालू खरीफ सत्र में अब तक 87,392 करोड़ रुपये मूल्य में 462.88 लाख टन धान की खरीद

By भाषा | Updated: December 29, 2020 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर सरकार ने चालू खरीफ विपणन सत्र में अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 87,392 करोड़ रुपये में 462.88 लाख टन धान की खरीद की है।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि सरकार किसानों से एमएसपी पर खरीफ 2020-21 फसलों की खरीद जारी रखे हुये है। खरीफ विपणन सत्र अक्टूबर से शुरू होता है।

खाद्यान्नों की खरीद और बिक्री करने वाली सरकार की प्रमुख खरीद एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने 28 दिसंबर तक 462.88 लाख टन धान खरीदा है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह खरीद 370.57 लाख टन रही थी।

बयान में कहा गया, ‘‘चालू खरीफ विपणन सत्र खरीद अभियान के दौरान 87,391.98 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य के साथ लगभग 57.47 लाख किसान लाभान्वित हुये हैं।’’

अब तक खरीदे गये कुल 462.88 लाख टन धान में से अकेले पंजाब में ही 202.77 लाख टन धान की खरीद हुई है, जो कि कुल खरीद का 43.80 प्रतिशत है।

खाद्य मंत्रालय ने कहा कि 28 दिसंबर तक 69,56,291 कपास गांठों की खरीद 20,391.36 करोड़ रुपये में की गई है, जिससे 13,53,139 किसान लाभान्वित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?