लाइव न्यूज़ :

स्नैपडील ने क्यूआर कोड आधारित भुगतान के लिए एनपीसीएल के साथ साझेदारी की

By भाषा | Updated: December 17, 2020 23:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने गुरुवार को कहा कि उसने खरीदारों को अपने पते पर सामान प्राप्त करते समय क्यूआर आधारित डिजिटल भुगतान की सुविधा देने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह सुविधा खासतौर से नए ग्राहकों के लिए है, जो खरीदारी करते समय सामान के लिए पहले भुगतान करने में सजह नहीं हैं।

बयान के मुताबिक आपूर्ति की प्रक्रिया के तहत ग्राहकों को अपने पते पर सामान लेते समय क्यूआर कोड से भुगतान का विकल्प दिया जाएगा।

यह सुविधा सभी यूपीआई-भुगतान विकल्पों के साथ काम करेगी, जिसमें भीम, गूगल पे, व्हाट्सऐप पे, फोनपे, पेटीएम और यूपीआई ऐप से जुड़े एचडीएफसी, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शामिल हैं।

कंपनी ने बताया कि सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के जरिए भी भुगतान किया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें