लाइव न्यूज़ :

स्माल फाइनेंस बैंक ने निवेशकों से 625.50 करोड़ रुपये जुटाये

By भाषा | Updated: March 16, 2021 12:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च (मार्च) जयपुर स्थित एयू स्माल फाइनेंस बैंक ने कुछ निवेशकों को शेयर जारी कर 625.50 करोड़ रुपये जुटाये हैं। यह निवेश पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये प्राप्त किया गया।

बैंक ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है। उसने कहा है, बैंक ने क्यूआईपी के तहत 50 लाख इक्विटी शेयरों का आवंटन कर 625.5 करोड़ रुपये सफलता पूर्वक जुटा लिये हैं। यह आवंटन 1,251 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया गया।

इश्यू 9 मार्च को जारी किया गया था। इसके लिये न्यूनतम मूल्य 1,181.06 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। क्यूआईपी को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संस्थागत निवेशकों दोंनों तरफ से अच्छा समर्थन प्राप्त हुआ। क्यूआईपी को सावरेन संपत्ति कोषों, वृहद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों, जीवन बीमा कंपनियों और घरेलू म्युचुअल फंड से निवेश प्राप्त हुआ है।

इश्यू के तहत जिन्हें पांच प्रतिशत से अधिक इक्विटी आवंटन किया गया उनमें - सिंगापुर सरकार (26.69 प्रतिशत), सिंगापुर मौद्रिक प्राधिकरण (5.91 प्रतिशत), एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (23.60 प्रतिशत), और स्माल कैप वर्ल्ड फंड, इंक (39.66 प्रतिशत) जारी किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?