लाइव न्यूज़ :

स्कोडा ऑटो का अगले साल भारतीय बाजार में 60,000 कारें बेचने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: June 13, 2021 11:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जून चेक कार कंपनी स्कोडा ऑटो को भरोसा है कि वह अगले साल के मध्य तक भारतीय बाजार में अपने सबसे ऊंचे बिक्री के आंकड़े पर पहुंच जाएगी, जो उसने करीब एक दशक पहले हासिल किया था।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के बावजूद कंपनी ने नए उत्पादों की पेशकश को जारी रखा है।

स्कोडा ऑटो इंडिया ने 2012 में 34,265 वाहनों की बिक्री का अपना सबसे ऊंचा आंकड़ा हासिल किया था। कंपनी का इरादा अगले साल कम से कम 60,000 इकाइयों की बिक्री का है। इनमें फॉक्सवैगन ग्रुप इंडिया 2.0 परियोजना के तहत बिक्री भी शामिल है।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक जाक होलिस ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ऐतिहासिक रूप से हमने भारत में सबसे अधिक 35,000 कारें बेची हैं। अगले साल हम इस आंकड़े को पार कर जाएंगे। संभवत: अगले साल के मध्य तक। हमारी योजना 60,000 कारों की बिक्री की है। ऐसे में हम निश्चित रूप से बड़ी वद्धि की राह पर हैं। हमारी दीर्घावधि में भारत में सालाना एक लाख कारें बेचने की योजना है।’’

उन्होंने कहा कि 2021 में हमारा लक्ष्य पिछले साल की तुलना में कारों की बिक्री तीन गुना करने का लख्य है।

होलिस ने कहा, ‘‘पिछले साल हम सिर्फ 11,000 कारें बेच पाएं। महामारी की वजह से ऐसा हुआ। लेकिन 2021 में हम नए उत्पादों की पेशकश के बूते इसकी तुलना में तीन गुना बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं। उसके बाद अगले साल हम इस बिक्री को दोगुना करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें