लाइव न्यूज़ :

जून तिमाही में एसजेवीएन का शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 342 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: August 14, 2021 18:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड का जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ लगभग 13 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 342.13 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने ज्यादा राजस्व के सहारे लाभ में वृद्धि की।

सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी गयी सूचना में यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 303.90 करोड़ रुपये रहा था।

एसजेवीएन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने कहा कि 2021-22 की पहली तिमाही के अंत में कंपनी का नेटवर्थ बढ़कर 13,100.97 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 12,332.85 करोड़ रुपये था।

उन्होंने कहा कि यह वृद्धि महामारी की स्थिति के कारण पैदा हुई हालिया वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल को देखते हुए एक उत्कृष्ट उपलब्धि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें