लाइव न्यूज़ :

एसजेवीएन को 1,000 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना का ठेका मिला

By भाषा | Updated: September 24, 2021 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एसजेवीएन ने शुक्रवार को बताया कि उसे इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) द्वारा आयोजित एक बोली में 5,500 करोड़ रुपये की 1,000 मेगावाट ग्रिड से जुड़ी सौर परियोजना का ठेका मिला है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘एसजेवीएन ने इरेडा द्वारा जारी प्रस्ताव के लिए अनुरोध (आरएफपी) के माध्यम से 1,000 मेगावाट की ग्रिड से जुड़ी सौर परियोजना को हासिल किया है।’’

एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने एक बयान में बताया कि कंपनी ने खुली प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से परियोजना हासिल की है।

शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन ने केंद्र सरकार द्वारा 44.72 लाख रुपये प्रति मेगावाट के व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वीजीएफ) समर्थन पर 1,000 मेगावाट की पूर्ण उद्धृत क्षमता हासिल की है।

इन परियोजनाओं से उत्पन्न बिजली को पूरी तरह से स्व-उपयोग या सरकार/सरकारी संस्थाओं द्वारा सीधे या डिस्कॉम के माध्यम से उपयोग किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें