लाइव न्यूज़ :

बंगाल के पास उद्योग लगाने के लिये भूमि बैंक में छह हजार एकड़ भूमि उपलब्ध

By भाषा | Updated: December 8, 2020 17:34 IST

Open in App

कोलकाता, आठ दिसंबर पश्चिम बंगाल के पास नयी परियोजनाएं लगाने तथा मौजूदा परियोजनाओं के विस्तार के लिये भूमि बैंक में छह हजार एकड़ भूखंड उपलब्ध है। सरकारी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम (डब्ल्यूबीआईडीसी) के पास विकसित व अविकसित दोनों प्रकार के छह हजार एकड़ औद्योगिक भूमि आसानी से उपलब्ध है।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘नौ जिलों में 1,411 एकड़ और 27 लाख वर्ग फीट विकसित औद्योगिक भूमि है, जबकि 4,630 एकड़ अविकसित भूमि राज्य के सात जिलों में उपयोग के लिये तैयार है।’’

पश्चिम मेदिनीपुर और पश्चिम बर्धमान में क्रमशः 474 एकड़ और 380 एकड़ विकसित भूमि है। जबकि, पुरुलिया के रघुनाथपुर में 3,199 एकड़ अविकसित भूमि है।

यह भूमि पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम, पश्चिम बंगाल औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम, पश्चिम बंगाल लघु उद्योग विकास निगम और एसएआईपी की है।

पश्चिम बंगाल सरकार ने निजी क्षेत्र को अपनी जमीन पर औद्योगिक पार्क स्थापित करने को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वीकृत औद्योगिक पार्क (एसएआईपी) की योजना शुरू की।

डब्ल्यूबीआईडीसी के चेयरमैन राजीव सिन्हा ने कहा, ‘‘डब्ल्यूबीआईडीसी सभी तरह के उद्योग को सारा सहयोग प्रदान करेगा।’’

उन्होंने शहर के सभी व्यापारिक मंडलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उन्हें सरकारी समर्थन का आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें