जाली जीएसटी बिल घोटाले में छह लोग और गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 19, 2020 22:58 IST2020-11-19T22:58:35+5:302020-11-19T22:58:35+5:30

Six people arrested in fake GST bill scam | जाली जीएसटी बिल घोटाले में छह लोग और गिरफ्तार

जाली जीएसटी बिल घोटाले में छह लोग और गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 19 नवंबर जीएसटी की जांच इकाई डीजीजीआई ने जाली इन्वॉयस (बिल) धोखाधड़ी मामले में एक महिला और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सहित छह और लोगों को गिरफ्तार किया है।

फर्जी जीएसटी बिल धोखाधड़ी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जीएसटी आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने कुल 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट शामिल हैं। डीजीजीआई ने अब तक 1,736 इकाइयों के खिलाफ 519 मामले दर्ज किए हैं।

सूत्रों ने बताया कि पिछले सात दिन के दौरान इस अभियान के तहत पहली बार जाली आईटीसी मामले में चेन्नई में महिला सरगना को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों ने कहा कि दो गिरफ्तारियां एनसीआर में की गई हैं। एक दिल्ली में और एक मेरठ क्षेत्र के डीजीजीआई द्वारा। दो गिरफ्तारियां हैदराबाद क्षेत्र की इकाई ने की हैं। इनमें से एक सीए है। अहमदाबाद में भी एक गिरफ्तारी हुई है।

सूत्रों ने बताया कि 19 शहरों... चेन्नई, अहमदबाद, नागपुर, विशाखापत्तनम, सिलिगुड़ी, पटना, भोपाल, सूरत, हैदराबाद, नागपुर, रायपुर, भुवनेश्वर, जयपुर, गाजियाबाद, लुधियाना, दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में सर्वे और छापेमारी की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Six people arrested in fake GST bill scam

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे