लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष दस में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.4 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: November 17, 2019 10:44 IST

सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रही।बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 33.08 अंक या 0.08 प्रतिशत के लाभ में रहा।

सेंसेक्स की शीर्ष दस में से छह का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 2.4 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 1,93,666.73 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 8,16,068.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 15,182.29 करोड़ रुपये बढ़कर 9,31,412.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,917.96 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,99,704.93 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का 4,355.08 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,10,012.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 6,430.30 करोड़ रुपये बढकर 3,22,725.86 करोड़ रुपये पर और एसबीआई की 5,488.63 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,87,372.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 6,277.96 करोड़ रुपये घटकर 4,45,355.96 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 1,932.77 करोड़ रुपये घटकर 3,02,349.51 करोड़ रुपये पर और आईटीसी का 12,041.92 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,07,990.46 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में 929.60 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 3,84,199.95 करोड़ रुपये पर आ गया।

शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएएल, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, इन्फोसिस और एसबीआई का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 33.08 अंक या 0.08 प्रतिशत के लाभ में रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम