लाइव न्यूज़ :

सीतारमण कल से हितधारकों के साथ बजट-पूर्व विचार-विमर्श शुरू करेंगी

By भाषा | Updated: December 14, 2021 17:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार से हितधारकों के साथ परंपरागत बजट-पूर्व विचार-विमर्श शुरू करेंगी।

इसके तहत वित्त मंत्री पहली बैठक कृषि और कृषि प्रसंस्करण उद्योग के विशेषज्ञों के साथ करेंगी।

सीतारमण कोविड-19 महामारी से प्रभावित उपभोग को फिर बढ़ाने और वृद्धि को बढ़ावा देने के उपायों पर उद्योग संघों, किसान संगठनों और अर्थशास्त्रियों समेत विभिन्न हितधारकों से मंत्रणा करेंगी।

चालू वित्त वर्ष 2021-22 में आर्थिक वृद्धि दर 10 प्रतिशत से अधिक रहने की उम्मीद है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी ताजा द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में 2021-22 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।

सरकार का अनुमान है कि राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6.8 प्रतिशत रह सकता है।

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट 2022-23 के मद्देनजर कल 15 दिसंबर, 2021 से नयी दिल्ली में विभिन्न हितधारकों के समूहों के साथ बजट-पूर्व विचार-विमर्श शुरू करेंगी। ये बैठकें डिजिटल तरीके से होंगी।’’

आम बजट एक फरवरी को पेश होने की उम्मीद है।

एक अन्य ट्वीट में कहा गया, ‘‘वित्त मंत्री अपनी पहली बजट-पूर्व मंत्रणा कृषि और कृषि प्रसंस्करण उद्योग के विशेषज्ञों के साथ कल दोपहर को करेंगी।’’

अगले वर्ष का बजट मांग बढ़ाने, नौकरियों के सृजन और अर्थव्यवस्था को आठ प्रतिशत की वृद्धि दर की राह पर ले जाने जैसे उपायों पर केंद्रित रहने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट