लाइव न्यूज़ :

सीतारमण ने अमेरिकी वित्त मंत्री से वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा की

By भाषा | Updated: March 15, 2021 23:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अमेरिका की वित्त मंत्री जैनेट येलेन के साथ वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा की। इसके अलावा दोनों नेताओं ने परस्पर हित के मुद्दों पर भी बातचीत की।

वित्त मंत्रालय ने कई ट्वीट कर बताया कि सीतारमण और येलेन के बीच जी20 सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर साझा आर्थिक और रणनीतिक सहयोग के जरिये मिलकर काम करने पर सहमति बनी।

मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘वित्त मंत्री सीतारमण और अमेरिका की वित्त मंत्री येलेन ने परस्पर हित के आर्थिक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। अब हमारी निगाह इसी साल होने वाली भारत-अमेरिका आर्थिक एवं वित्तीय भागीदारी बैठक पर है।’’

बातचीत के दौरान येलेन ने दुनिया के वैक्सीन प्रयासों में भारत के योगदान की सराहना की।

सीतारमण ने येलेन को सोच-विचार कर तैयार किए गए 1,900 अरब डॉलर के कोविड-19 राहत पैकेज के लिए बधाई दी।

मंत्रालय ने कहा कि वित्त मंत्री सीतारमण की अमेरिकी की वित्त मंत्री येलेन के साथ वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर रचनात्मक चर्चा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब