लाइव न्यूज़ :

सीतारमण ने बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण पर फिर से विचार करने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 14:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के अनुरूप समावेशी, टिकाऊ और लचीला बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए वित्तपोषण तथा विकास प्राथमिकताओं को फिर से तय करने का आह्वान किया।

एसडीजी को 2015 में अपनाया गया था और इसके तहत पूरी दुनिया ने 2030 तक अत्यधिक गरीबी खत्म करने, असमानता को कम करने और पृथ्वी को संरक्षित करने का साझा लक्ष्य तय किया है।

सीतारमण ने सिंगापुर के वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले एंटरप्राइज सिंगापुर और सिंगापुर मौद्रिक प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एशिया इंफ्रास्ट्रक्चर फोरम में सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे पर खर्च को बढ़ावा देने के लिए किए गए विभिन्न उपायों की जानकारी दी।

वित्त मंत्रालय ने कई ट्वीट करके कहा, ‘‘वित्त मंत्री ने खुले, नियम आधारित और पारदर्शी आर्थिक वातावरण के लिए भारत के नीति आधारित दृष्टिकोण, निजी निवेश और विदेशी पूंजी को प्रोत्साहन, सार्वजनिक व्यय में वृद्धि और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए मजबूत संस्थागत संरचना पर जोर दिया। ’’

इसके साथ ही सीतारमण ने बुनियादी ढांचे और विकास के वित्तपोषण के लिए राष्ट्रीय बैंक की स्थापना, राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा पाइपलाइन, राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन, उदार एफडीआई, बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए गिफ्ट सिटी के विकास और नवाचार को प्रोत्साहित करने की बात भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें