लाइव न्यूज़ :

चीन-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार मुद्दों पर बातचीत

By भाषा | Updated: October 9, 2021 14:41 IST

Open in App

बीजिंग, नौ अक्टूबर (एपी) चीन और अमेरिका ने शनिवार को द्विपक्षपीय व्यापार मुद्दों पर ऑनलाइन बैठक की। दोनों देशों के बीच लंबे गतिरोध के बाद फिर बातचीत हुई है।

चीन के शीर्ष व्यापार वार्ताकार ल्यू ही ने अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई से पहले चरण के व्यापार करार पर बातचीत की। पहले चरण को लेकर वार्ता डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में शुरू हुई थी।

एक बयान में कहा गया है, ‘‘दोनों पक्षों के बीच प्रगतिशील, स्पष्ट और संरचनात्मक बातचीत हुई।’’

ताई ने इसी सप्ताह कहा था कि उनकी बीजिंग में अधिकारियों के साथ अंतरिम व्यापार करार को लेकर स्पष्ट बातचीत की मंशा है। इस वार्ता का उद्देश्य दोनों देशों के बीच शुल्कों को लेकर विवाद को समाप्त करना है।

पहले चरण के व्यापार करार से दोनों देशों के बीच विवाद रुक गया था। तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा चीन के आयात पर शुल्क बढ़ाने की वजह से इसकी शुरुआत हुई थी।

इसके जवाब में चीन ने अमेरिका से सोयाबीन की खरीद रोक दी थी और उसके अन्य उत्पादों पर शुल्क बढ़ा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें