लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर की दूसरी तिमाही आर्थिक वृद्धि दर 14.7 प्रतिशत रही

By भाषा | Updated: August 11, 2021 21:32 IST

Open in App

सिंगापुर, 11 अगस्त सिंगापुर की आर्थिक वृद्धि दर 2021 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 14.7 प्रतिशत रही। यह पिछली तिमाही में 1.5 प्रतिशत की कमजोर वृद्धि के मुकाबले कहीं अधिक है।

व्यापार और उद्योग मंत्रालय ने 2021 के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के अनुमान को भी बढ़ाकर 6-7 प्रतिशत कर दिया। पहले वृद्धि दर के 4-6 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान जताया गया था।

मंत्रालय के अनुसार साल की पहली छमाही में अर्थव्यवस्था के बेहतर प्रदर्शन और ताजा बाह्य तथा घरेलू आर्थिक विकास को देखते हुए अनुमान में संशोधन किया गया है।

दूसरी तिमाही में मजबूत वृद्धि दर का मुख्य कारण तुलनात्मक आधार का कमजोर होना है। कोविड-महामारी को देखते हुए सात अप्रैल से एक जून, 2020 के बीच अपनाये गये सुरक्षा उपायों और विदेशी मांग में तीव्र गिरावट की वजह से पिछले साल 2020 की दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर में 13.3 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देश में कोविड-19 को लेकर स्थिति काबू में आती दिख रही है और टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति जारी है। ऐसे में इस साल की दूसरी छमाही में अर्थव्यवस्था के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतWatch: 'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', बंगाल चुनाव से पहले TMC नेता की वोटर्स को धमकी, मचा सियासी बवाल

स्वास्थ्यदक्षिण में पराबैंगनी किरणों का बढ़ता खतरा

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट