लाइव न्यूज़ :

कोविड प्रतिबंधों को ओर कड़ा नहीं करेगा सिंगापुर, प्रभावित व्यवसायों के लिए सहायता की घोषणा

By भाषा | Updated: May 28, 2021 20:49 IST

Open in App

सिंगापूर 28 मई सिंगापुर के वित्त मंत्री लॉरेंस वोंग ने कोविड-19 से प्रभावित व्यवसायों के लिए सहायता की घोषणा करते हुए शुक्रवार को कहा कि देश में पहले से जारी महामारी संबंधित प्रतिबंधों को अधिक कड़ा करने की जरुरत नहीं है।

वोंग कोविड-19 के लिए बनाई गई मल्टी मिनिस्ट्री टास्क फोर्स के अध्यक्ष भी है। उन्होंने कहा कि सहायत्ता उपायों से व्यवसायों को प्रतिबंधों के वर्तमान चरण दो के दौरान सर्मथन मिलेगा। यह प्रतिबंध 13 जून तक जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘नौकरी समर्थन योजना के तहत बढ़ी हुई मजदूरी सब्सिडी और किराये में राहत के लिए अबतक 80 करोड़ सिंगापुरी डॉलर निर्धारित किये गए है। कोरोना मामलों को काबू में करने के लिए लागू प्रतिबंधों के दूसरे चरण को करीब दो सप्ताह हो गए है। हमारा आंकलन है कि प्रतिबंध कारगर साबित हो रहे है और इनका कोरोना मामलों को नियंत्रण करने में असर दिख रहा है।’’

न्यूज़ एशिया समाचार चैनल ने वोंग के हवाले से कहा, ‘‘स्थिति की लगतार बेहद नजदीक से समीक्षा की जा रही है। सरकार सोमवार को मल्टी मिनिस्ट्री टास्क फोर्स की संवाददाता सम्मेलन के दौरान ताजा जानकारी देगी। फिलहाल हमें लगता है कि प्रतिबंधों का असर हो रहा है। कोरोना मामलों में कमी आ रही इसलिए प्रतिबंध अधिक कड़े करने की जरुरत नहीं है।’’

गौरतलब है कि सिंगापुर में कोविड मामलों में तेजी और विशेष कर चांगी हवाई अड्डे से संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए 16 मई को प्रतिबंध लगाए थे, जो 13 जून तक जारी रहेंगे। वर्तामन देश में केवल दो लोगों के एकत्र होने की अनुमति है, जो पहले पांच लोगों की थी।

सिंगापुर में कोविड-19 से बृहस्पतिवार तक कुल 61,970 लोग संक्रमित हुए हैं और 32 लोगो की मौत हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें