लाइव न्यूज़ :

अगले साल की शुरुआत से 1,000 एसजीडी का नोट बंद करेगा सिंगापुर

By भाषा | Updated: November 3, 2020 15:14 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, तीन नवंबर सिंगापुर ने मंगलवार को अगले साल की शुरुआत से 1,000 सिंगापुर डॉलर (एसजीडी) का नोट बंद करने की घोषणा की। मनी लांड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के लिए सिंगापुर ने बड़े मूल्य की मुद्रा को बंद करने का फैसला किया।

सिंगापुर मौद्रिक प्राधिकरण (एमएएस) ने कहा कि अब से दिसंबर तक सीमित मात्रा में 1,000 एसजीडी के नोट उपलब्ध कराए जाएंगे। एमएएस सिंगापुर का केंद्रीय बैंक है। एमएएस ने कहा कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप है। कई देशों में पहले ही बड़े मूल्य के नोट बंद किए जा चुके हैं।

एक हजार एसजीडी का मूल्य भारतीय मुद्रा में 54,501 रुपये है। एमएएस ने कहा कि चलन में मौजूद 1,000 एसजीडी के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। इनका इस्तेमाल भुगतान के लिए किया जा सकेगा।

एमएएस ने कहा कि बैंक उनके पास जमा कराए गए 1,000 एसजीडी के नोट को आगे दे सकेगा। एमएएस अन्य मूल्य वाले नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। विशेषरूप से 100 एसजीडी के नोट की। सिंगापुर में 1,000 एसजीडी के बाद सबसे अधिक मूल्य का नोट 100 एसजीडी का है।

इसके अलावा एमएएस लोगों को इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली का इस्तेमाल करने को भी प्रोत्साहित कर रहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई