लाइव न्यूज़ :

सरल जीवन बीमा - पहली बार टर्म जीवन बीमा खरीदने वालों के लिये होगा आसान विकल्प: अग्रवाल

By भाषा | Updated: December 18, 2020 16:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर जीवन बीमा कंपनियां आम आदमी के लिये एक मानक ‘टर्म जीवन बीमा’ योजना पर काम कर रही हैं। यह ‘टर्म पलान’ खुद का छोटे मोटा कारोबार करने वालों से लेकर गांवों में खेती बाड़ी करने वालों के लिये उपयोगी साबित होगा। पॉलिसी बाजार डॉट काम की जीवन बीमा की मुख्य व्यवसाय अधिकारी संतोष अग्रवाल का ऐसा मानना है।

संतोष अग्रवाल ने कहा कि इस टर्म प्लान को ‘सरल जीवन बीमा’ नाम दिया गया है और यह पॉलिसी नये साल में जारी हो सकती है। जीवन बीमा क्षेत्र में काम करने वाली सभी कंपनियां इस तरह के मानक टर्म प्लान पर काम कर रही है।

अग्रवाल ने ‘भाषा’ से बातचीत में कहा कि ‘भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के निर्देश पर इस तरह का मानक टर्म प्लान तैयार किया जा रहा है। नये साल में इसे बाजार में पेश किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस बीमा पॉलिसी की खास बात यह होगी कि इस टर्म बीमा पॉलिसी को गांवों, छोटे शहरों में छोटा- मोटा काम करने वाला हर व्यक्ति ले सकता है। जबकि पहले जो टर्म प्लान कंपनियों ने जारी किये हैं उनमें कुछ शर्ते रखी गई थी जिनके कारण हर कोई उसे नहीं खरीद पाता था।

अग्रवाल ने कहा कि ‘जीवन बीमा टर्म प्लान’ ही सही मायने में जीवन सुरक्षा कवर देने वाली बीमा पॉलिसी होती है। इस पॉलिसी में प्रीमियमय राशि काफी कम होती है और निर्धारित अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यू होने पर उसके परिवार को बीमित राशि की सुरक्षा उपलब्ध होती है लेकिन बीमाधारक के सही सलामत रहने की स्थिति में परिपक्वता पर कुछ नहीं मिलता है।

पॉलिसी बाजार डॉट कॉम विभिन्न कंपनियों के बीमा उत्पाद बेचने का एक आनलाइन मंच उपलब्ध कराता है। आनलाइन बीमा खरीदने पर इसमें खरीदार को छूट भी दी जाती है।

अग्रवाल ने कहा कि बीमा कंपनियां अब तक जो टर्म पलान बेचती रही है उसमें पॉलिसी लेने वाले को कम से कम 12वीं पास होना चाहिये। इसके अलावा उसकी कमाई का कोई सबूत भी कंपनियां मांगती हैं। आपकी आय यदि तीन लाख रुपये से कम है अथवा आपकी कमाई नकद में होती है किसी तरह का कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है तो कंपनियां टर्म प्लान नहीं देती हैं। लेकिन इरडा के निर्देश पर जो ‘सरल जीवन बीमा’ योजना लाई जा रही है उसमें इस तरह की शर्तें नहीं होंगी। गांवों और छोटे शहरों में रहने वाला 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति इस टर्म प्लान को ले सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई