लाइव न्यूज़ :

एमएसएमई को सहयोग देने के लिए सिडबी का गूगल से करार

By भाषा | Updated: November 18, 2021 14:42 IST

Open in App

मुंबई, 18 नवंबर भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने एमएसएमई को रियायती ब्याज दरों पर एक करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करने से जुड़े सामाजिक प्रभाव ऋण कार्यक्रम शुरू करने के लिए गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (जीआईपीएल) के साथ साझेदारी की है।

सिडबी ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि गूगल के साथ इस साझेदारी में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को कोविड​​​​-19 महामारी से संबंधित संकट के समाधान के लिए 1.5 करोड़ डॉलर (लगभग 110 करोड़ रुपये) के कोष का प्रावधान किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इसके तहत, सिडबी द्वारा 25 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये के बीच के ऋण के साथ सूक्ष्म उद्यमों (5 करोड़ रुपये तक का कारोबार) पर लक्षित एक ऋण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

सिडबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शिवसुब्रमण्यम रमन ने कहा, ‘‘हमें इस समझौते से क्षेत्र को ऋण प्रदान करने के उनके प्रयासों के मजबूत होने की उम्मीद है और वे इसके रचनात्मक प्रभाव को देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं जिसे हम एक साथ प्राप्त कर सकते हैं।’’

गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा, ‘‘इस बड़े और फैले हुए क्षेत्र की विकास जरूरतों की गहरी समझ रखने वाले सिडबी के साथ हाथ मिलाकर हमें इन उद्यमों के लिए अपने सहयोग देकर खुशी हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई