लाइव न्यूज़ :

सिडबी ने एमएसएमई की कोविड जनित चुनौतियों के समाधान के लिये उपायों को तेज किया

By भाषा | Updated: July 3, 2021 00:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई सिडबी ने शुक्रवार को कहा कि उसने कोविड- 19 से उपजी चुनौतियों से निपटने के लिये एमएसएमई की मदद के वास्ते ‘ग्लोबल एलायंस फॉर मास एंटरप्रेनियोरशिप’ के साथ सहमति ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

इसके तहत वह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिये रिण सुविधाओं तक पहुंच को बेहतर बनाने, उन्हें औपचारिक ढांचे में लाने, प्रतिस्पर्धी शंकुलों का निर्माण करने और कारोबार सुगमता बेहतर बनाने के वास्ते कानूनी ढांचे में सुधार के लिये काम करेगा।

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) की 27 जून को विश्व एमएसएमई दिवस के मौके पर की गई कई विकास उपायों की घोषणा का हिस्सा है जिसे उसने विकास सप्ताह के तौर पर मनाया।

सिडबी ने अन्य उपायों के अलावा त्रिसूर में सरकारी इंजीनियरिंग कालेज में स्वाबलंबन चेयर की स्थापना की है। इसमें 11 राज्यों में उद्यमिता के अवसरों के बारे में जानकारी साझा की गई है साथ ही कोविड- 19 के समय आगे बढ़कर काम करने वाली इकाइयों और संघों का सम्मान भी किया गया।

सिडबी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शिवसुब्रमणियम रामन ने कहा, ‘‘मौजूदा चुनौतीपूर्ण समय में हमारी भूमिका उद्यमियों को सशक्त बनाना और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करना है। इस बात को ध्यान में रखते हुये विभिन्न पहलों के जरिये हम उद्यम विकास चक्र को समर्थन देने की योजना पर काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें