लाइव न्यूज़ :

श्याम मेटेलिक्स के आईपीओ को दूसरे दिन 3.65 गुना अभिदान

By भाषा | Updated: June 15, 2021 23:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून श्याम मेटेलिक्स एंड एनर्जी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को दूसरे दिन 3.65 गुना अभिदान मिला।

बीएसई के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार कंपनी के आईपीओ के अंतर्गत 7,69,49,910 शेयरों के लिये बोलियां आयी जबकि बिक्री के लिये 2,10,90,890 शेयर रखे गये हैं।

पात्र संस्थागत खरीदारों की श्रेणी में 81 प्रतिशत जबकि गैर-संस्थागत और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में क्रमश: 2.60 गुना और 5.80 गुना अभिदान मिला।

कंपनी ने शुक्रवार को बड़े निवेशकों से 270 करोड़ रुपये जुटाये थे।

आईपीओ के तहत 657 करोड़ रुपये के नए शेयर तथा 252 करोड़ रुपये के शेयर मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से पेश किए गये हैं।

श्याम मेटेलिक्स ने 909 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिये कीमत दायरा 303-306 रुपये प्रति शेयर रखा है।

आईपीओ अभिदान के लिये 16 जून बुधवार को बंद होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?