लाइव न्यूज़ :

श्याम मेटालिक्स के आईपीओ को कुल 121.40 गुना अधिक अभिदान

By भाषा | Updated: June 16, 2021 22:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली 16 जून श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी के आरंभिक सार्वजनिक शेयर निर्गम (आईपीओ) को बुधवार आखिरी दिन तक कुल 121.40 गुना अभिदान प्राप्त हुआ हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार आईपीओ में कुल 2,56,05,35,955 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि बिक्री के लिए 2,10,90,890 शेयर प्रस्तुत किए गए हैं।

पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) श्रेणी में 155.71 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 339.98 गुना और खुदरा वैयक्तिक निवेशकों की श्रेणी में रखे गए शेयरों के लिए 11.58 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

कंपनी कुल 909 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 657 करोड़ रुपये के नए शेयर और वर्तमान प्रवर्तकों के 252 करोड़ रुपये के शेयर बाजार में बिक्री के प्रस्ताव (ओएफसी) के जरिए बेच रही है।

इस निर्गम में आवेदन मूल्य 303-306 रुपये प्रति शेयर के दायरे में रखा गया था।

कंपनी ने शुक्रवार को एंकर निवेश के जरिये 270 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें