लाइव न्यूज़ :

श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस ने नवंबर में दुपहिया वाहनों के लिये दिया 1,000 करोड़ रुपये का ऋण

By भाषा | Updated: December 3, 2020 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस ने त्यौहारी मांग के चलते नवंबर में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का दुपहिया वाहन ऋण वितरित किया। यह उसका किसी एक माह में बांटा गया अब तक का सबसे अधिक दुपहिया वाहन ऋण वितरण है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि नवंबर 2020 में कंपनी ने 1.66 लाख से अधिक दुपहिया वाहनों के लिए ऋण उपलब्ध कराया। कंपनी ने अक्टूबर में भी एक लाख से अधिक दुपहिया वाहनों के लिए ऋण वितरित किया था।

बयान के मुताबिक दुपहिया वाहनों के लिये इतनी अधिक राशि का रिण वितरित करने वाली वह देश की गिनी-चुनी बड़ी कंपनियों में से एक है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी वाई. एस. चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘त्यौहारी मौसम में आमतौर पर श्रीराम सिटी का दुपहिया वाहन ऋण कारोबार बढ़ता है। इस साल कंपनी का प्रदर्शन विशेषकर लॉकडाउन के बाद की परिस्थितियों में अच्छा रहा है।

नवंबर में कंपनी ने देश में कुल बिके दोपहिया वाहनों में से 10.41 प्रतिशत वाहनों के लिए ऋण उपलब्ध कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल