लाइव न्यूज़ :

श्री बजरंग पावर ने 700 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए आवेदन किया

By भाषा | Updated: July 13, 2021 14:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई एकीकृत इस्पात कंपनी श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 700 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष आवेदन किया है।

मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार आईपीओ के जरिए 700 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।

निर्गम से मिली राशि का इस्तेमाल उधार चुकाने, कार्यशील पूंजी संबंधी जरूरतों के वित्तपोषण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड (एसबीपीआईएल) लौह अयस्क पैलेट, लौह अयस्क बेनीफिकेशन और स्पंज आयरन की क्षमता के मामले में देश में एक प्रमुख कंपनी है।

इस समय कंपनी रायपुर में तीन विनिर्माण इकाइयों का संचालन करती है। इसके अलावा उसकी योजना रायपुर में 50 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब