लाइव न्यूज़ :

राज्यों से स्पष्ट दिशानिर्देश मिलने के बाद ही खुल सकेंगी दुकानें: रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया

By भाषा | Updated: April 26, 2020 17:42 IST

संगठन का कहना है कि ऐसे शब्दों की अलग-अलग व्याख्या की जा सकती है। इसलिए संगठन ने कहा कि उसकी सदस्य खुदरा फर्म जब तक राज्य अनुमति नहीं देते तब तक दुकानें नहीं खोल सकती।

Open in App
ठळक मुद्देइसके साथ ही केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि बड़े बाजारों, बाजार परिसर (मार्केट कॉम्प्लेक्स) स्थित दुकानें और मॉल बंद रहेंगे।केंद्र सरकार ने इस संबंध में शुक्रवार देर रात दिशानिर्देश जारी किए थे।

नयी दिल्ली: खुदरा कारोबार करने वाली फर्मों के संगठन रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) का कहना है कि दुकानों का खुलना राज्य सरकारों से स्पष्ट दिशानिर्देश मिलने पर निर्भर करेगा। संगठन का यह बयान केंद्र सरकार के पड़ोस और मोहल्ले की दुकानों और बाजारों से दूर स्वतंत्र तौर पर अलग कारोबार करने वाली दुकानों को खोलने की अनुमति देने के बाद आया है।

केंद्र सरकार ने इस संबंध में शुक्रवार देर रात दिशानिर्देश जारी किए थे। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय लेने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों पर छोड़ी गयी थी। केंद्र सरकार के आदेश के मुताबिक पास-पड़ोस, मोहल्लों और आवासीय इलाकों में स्वतंत्र तौर पर कारोबार करने वाली अकेली दुकानों को लॉकडाउन के दौरान एहतियात के साथ खोलने की अनुमति दी गयी है।

हालांकि, इसके साथ ही केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि बड़े बाजारों, बाजार परिसर (मार्केट कॉम्प्लेक्स) स्थित दुकानें और मॉल बंद रहेंगे। आरएआई ने शनिवार को केंद्र सरकार के आदेश में ‘बाजार परिसर’ जैसे शब्दों का उदाहरण देकर उसमें अधिक स्पष्टता की जरूरत बतायी थी।

संगठन का कहना है कि ऐसे शब्दों की अलग-अलग व्याख्या की जा सकती है। इसलिए संगठन ने कहा कि उसकी सदस्य खुदरा फर्म जब तक राज्य अनुमति नहीं देते तब तक दुकानें नहीं खोल सकती। आरएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुमार राजगोपालन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘जब तक राज्यों की ओर से नियमों को लेकर स्पष्टता नहीं आ जाती, तब तक सदस्य फर्में अपनी दुकानें नहीं खोल सकती। लेकिन इन्हें (केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों) लेकर राज्य सरकारें भी असमंजस में हैं। यह राज्यों के अधिकार में है कि वह दुकानों को खोलने की अनुमति दें या नहीं, केंद्र सरकार सिर्फ सैद्धांतिक दिशानिर्देश दे सकती है।’’

उन्होंने दुकानें खोलने पर एक सवाल के जवाब में यह बात कही। राजगोपालन ने कहा कि आरएआई ने अपनी सदस्य फर्मों से दुकानें खोलने से पहले राज्यों की तरफ से स्पष्ट दिशानिर्देश की प्रतीक्षा करने के लिए कहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?