लाइव न्यूज़ :

त्योहारी मांग से दिसंबर तिमाही में शोभा की बिक्री बुकिंग 29 प्रतिशत बढ़कर 887 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: January 10, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी रियल्टी कंपनी शोभा लिमिटेड की बिक्री बुकिंग इस वर्ष त्योहारी मौसम के दौरान आवास मांग अच्छी रहने से तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 887.6 करोड़ रुपये हो गयी।

बेंगलुरू स्थित कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के परिचालन अपडेट में इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में उसकी बिक्री बुकिंग 689.9 करोड़ रुपये रही थी जो कि इस साल इसी अवधि में 887.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

आंकड़ों के अनुसार, शोभा ने 2020-21 की तीसरी तिमाही में 11,33,574 वर्ग फुट की

बिक्री की, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 8,91,700 वर्ग फुट रही थी। समीक्षाधीन अवधि में औसत मूल्य प्राप्ति 7,737 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 7,830 रुपये हो गयी।

कंपनी ने कहा, ‘‘तीसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री किसी एक तिमाही की सर्वाधिक रही है, जबकि इस दौरान कोई अहम परियोजना शुरू नहीं की गयी।’’

हालांकि, अप्रैल से दिसंबर की पूरी अवधि में बिक्री बुकिंग घटकर 2,065.2 करोड़ रुपये रह गयी, जो पिछले साल इसी अवधि में 2,186.1 करोड़ रुपये थी। इसका कारण कोरोना वायरस महामारी का प्रसार रोकने के लिये देश भर में लागू किया गया लॉकडाउन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें