लाइव न्यूज़ :

HDFC बैंक के नए सीईओ होंगे शशिधर जगदीशन, आदित्य पुरी की लेंगे जगह, RBI की मंजूरी

By भाषा | Updated: August 4, 2020 11:41 IST

आदित्य पुरी 20 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। आरबीआई ने ऐसे में शशिधर जगदीशन को एचडीएफसी बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर मंजूरी दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देशशिधर जगदीशन होंगे HDFC बैंक के नए सीईओ, आरबीआई ने दी मंजूरी1996 में HDFC बैंक से जुड़े थे शशिधर जगदीशन, आदित्य पुरी 20 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं

एचडीएफसी बैंक में आदित्य पुरी के उत्तराधिकारी के रूप में शशिधर जगदीशन का नाम तय हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक पद के लिए जगदीशन के नाम को मंजूरी दे दी है। दो सूत्रों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।

जगदीशन फिलहाल निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक में ‘चेंज एजेंट’ तथा वित्त विभाग के प्रमुख हैं। वह 1996 में HDFC बैंक से जुड़े थे। काफी समय से इस बात को लेकर चर्चा थी कि एचडीएफसी बैंक में पुरी का उत्तराधिकारी कौन होगा। जगदीशन की नियुक्ति के बाद इन चर्चाओं पर विराम लग सकेगा।

पुरी 20 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पिछले 25 साल के दौरान बैंक को काफी नीचे से उठाकर संपत्ति के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा बैंक बनाने का श्रेय पुरी को ही जाता है। रिजर्व बैंक को वरीयता के आधार पर कुछ उम्मीदवारों की सूची सौंपी गई थी।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम रिजर्व बैंक ने जगदीशन के नाम पर मुहर लगा दी। रिजर्व बैंक की मंजूरी के बारे में अब एचडीएफसी बैंक शेयर बाजारों को सूचित करेगा। मीडिया की खबरों के अनुसार बैंक ने इसी साल पुरी के संभावित उत्तराधिकारी के रूप आंतरिक उम्मीदवारों शशिधर जगदीशन तथा कैजाद भड़ूचा के अलावा सिटी के सुनील गर्ग का नाम छांटा था।

बैंक ने कहा था कि वह वरीयता के आधार पर तीन नाम देगा। पुरी ने पिछली आम बैठक में शेयरधारकों की चिंता दूर करते हुए कहा था कि उनके उत्तराधिकारी का चयन जल्द किया जाएगा।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित