लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच शेयर बाजार झूमा, फेसबुक-जियो डील से सेंसेक्स-निफ्टी में आई उछाल, RIL के शेयर 7 फीसदी चढ़े

By भाषा | Updated: April 22, 2020 11:44 IST

सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने बुधवार को मुकेश अंबानी के नेतृव वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी जियो प्लेटफार्म्स लिमिटेड में करीब 43,574 करोड़ रुपये निवेश का करार किया है.

Open in App
ठळक मुद्देरुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचारिलायंस के अलावा सन फार्मा, एशियन पेंट्स, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंफोसिस में भी तेजी देखने को मिली

प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी से बाजार को मजबूती मिली, जबकि वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों ने बाजार की धारणा को कमजोर किया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 30,856.14 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 130.78 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 30,767.49 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 17.50 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,998.95 पर था।

सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) में सबसे अधिक सात प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। फेसबुक के जियो प्लेटफार्म्स में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5.7 अरब अमरीकी डालर (43,574 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा के बाद रिलायंस के शेयरों में तेजी देखने को मिली। इसके अलावा सन फार्मा, एशियन पेंट्स, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंफोसिस में भी तेजी देखने को मिली।

दूसरी ओर ओएनजीसी, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,011.29 अंक या 3.20 प्रतिशत कम होकर 30,636.71 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 280.40 अंक या 3.03 प्रतिशत लुढ़ककर 8,981.45 पर आ गया था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में सकल आधार पर 2,095.23 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों को बेचा। 

टॅग्स :रिलायंस जियोरिलायंसशेयर बाजारफेसबुकसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम