लाइव न्यूज़ :

डाटा पैटर्न्स के शेयर 48 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

By भाषा | Updated: December 24, 2021 12:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर रक्षा और वैमानिकी क्षेत्र को इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली की आपूर्ति करने वाली डाटा पैटर्न्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 585 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले लगभग 48 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुए।

बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले 47.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 864 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। वही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर 46.33 प्रतिशत की छलांग के साथ 856.05 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुए।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन शुरूआती कारोबार के दौरान 4,190.37 करोड़ रुपये हो गया है।

डाटा पैटर्न्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह निर्गम के अंतिम दिन 119.62 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी ने आईपीओ के तहत 240 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं और 59,52,550 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की गई थी। वही आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 555 से 585 रुपये प्रति शेयर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट