लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, सेंसेक्स 39200 के पार, निफ्टी की भी बड़ी छलांग

By विनीत कुमार | Updated: April 3, 2019 10:07 IST

इससे पहले शेयर बाजार मंगलवार को 185 अंक की तेजी के साथ 39,056 अंक के अबतक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था।

Open in App

शेयर बाजार में बुधवार की सुबह तेजी वाली रही। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स बीएसई सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने बड़ी छलांग लगाई। सेंसेक्स जहां पहली बार 39,200 के पार पहुंचा वहीं निफ्टी भी कारोबार के शुरुआती कुछ मिनटों बाद 11,791 पहुंच गया। एचडीएफसी, टाट स्टील, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और यस बैंकों के शेयर में तेज उछाल देखी जा रही है। इससे पहले पिछले साल अगस्त में निफ्टी ने 11, 760 का आंकड़ा छुआ था। खबर लिखे जाने तक (सुबह-9.36 बजे तक) सेंसेक्स 39, 242 और निफ्टी 11, 752 पर है।

इससे पहले शेयर बाजार मंगलवार को 185 अंक की तेजी के साथ 39,056 अंक के अबतक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 11,700 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। रिजर्व बैंक के नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद तथा मजबूत धारणा से मुख्य रूप से वाहन, आईटी तथा बैंक शेयरों की लिवाली से बाजार में तेजी आयी। सेंसेक्स बढ़त के साथ मंगलवार को 38,988.57 अंक पर खुला। 

कारोबार के दौरान यह रिकार्ड 39,121.69 अंक तक चला गया। निचले स्तर पर यह 38,846.96 अंक तक आया। पर अंत में यह 184.78 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,056.65 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 44.05 अंक या यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,713.20 अंक पर बंद हुआ था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित