लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: चुनावी नतीजों से पहले बाजार में मचा हाहाकार, लगातार तीसरे सेशन में निफ्टी 44 अंकों से ढेर

By आकाश चौरसिया | Updated: May 28, 2024 17:12 IST

Share Market Today: बाजार की अस्थिरता को मापने वाला सूचकांक इंडिया वीआईएक्स (VIX) मई में अब तक 88 फीसदी बढ़ चुका है, जो मौजूदा लोकसभा चुनाव के कारण बाजार में बढ़ी घबराहट का संकेत देता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भी दबाव में रहा28 मई को भी लगातार तीसरे सेशन में रेड लाइन को पार नहीं कर पाया इस कारण मार्केट में ऊहापोह का माहौल देखने को मिला

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भी दबाव में रहा, जब 28 मई को भी लगातार तीसरे सेशन में रेड लाइन को पार नहीं कर पाया और इस कारण 22,888.15 लेवल पर बंद हुआ। भारतीय स्टॉक मार्केट में इस महीने हो रहे लोकसभा चुनाव 2024 के चलते काफी उठापटक देखने को मिला। जिसके कारण विदेशी निवेशकों ने भी अपनी जमा पूंजी बाहर निकाल ली। मार्केट में कभी मुनाफा तो हानि बनी रही। इसमें कहीं न कहीं वैश्विक रुख का भी है।  

बाजार की अस्थिरता को मापने वाला सूचकांक इंडिया वीआईएक्स (VIX) मई में अब तक 88 फीसदी बढ़ चुका है, जो मौजूदा लोकसभा चुनाव के कारण बाजार में बढ़ी घबराहट का संकेत देता है। मंगलवार, 28 मई को भारत VIX 4 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 24.20 के स्तर पर पहुंच गया।

मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि 4 जून तक चुनाव के नतीजों में भी इस तरह की परिवर्तन देखने को मिलेगा। चुनाव संबंधी अनिश्चितताओं के साथ, कई प्रमुख व्यापक आर्थिक संकेतक, जैसे कि भारत के Q4 FY24 GDP आंकड़ें, यूएस पीसीई मुद्रास्फीति डेटा और यूरोपीय देशों के मुद्रास्फीति डेटा, इस सप्ताह बाजार की धारणा को प्रभावित करेंगे।

निफ्टी 50 सोमवार को हुए 22,932.45 क्लोज के मुकाबले 45 अंक ऊपर 22,977.15 पर खुला और इंट्राडे ट्रेड में 66 अंक चढ़कर 22,998.55 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, सूचकांक बढ़त बनाए रखने में विफल रहा, पिछले कुछ दिनों में देखा गया रुझान 44 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरकर 22,888.15 पर बंद हुआ, जिसमें 28 स्टॉक लाल निशान में थे।

सेंसेक्स अपने पिछले बंद 75,390.50 के मुकाबले 75,585.40 पर खुला और 75,585.40 के अपने इंट्राडे हाई को छू गया। 30 शेयरों वाला पैक अंततः 220 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,170.45 पर बंद हुआ, जिसमें 20 शेयर लाल निशान में थे।

टॅग्स :शेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?