लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त, बाद में उतार-चढ़ाव से छाई सुस्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2025 10:36 IST

Share Market Today: हालांकि ट्रेंट, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और मारुति के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

Open in App

Share Market Today:सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई, हालांकि बाद में उतार-चढ़ाव के बाद वे सपाट रुख के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स 67.34 अंक की बढ़त के सथ 83,306.81 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 23.55 अंक चढ़कर 25,428.85 अंक पर पहुंच गया। बाद में दोनों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा और वे सपाट कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 13.55 अंक की गिरावट के साथ 83,221.65 अंक पर और निफ्टी 4.15 अंक फिसलकर 25,400.40 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में रहे। हालांकि ट्रेंट, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और मारुति के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,481.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,333.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजारबिजनेसमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते