लाइव न्यूज़ :

आर्थिक वृद्धि के अनुमान में कटौती के बीच शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 286 अंक टूटा

By भाषा | Updated: August 7, 2019 17:05 IST

दिन में भारतीय रिजर्व बैंक ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये नीतिगत दर में 0.35 प्रतिशत की कटौती। इस कटौती के बाद रेपो दर नौ साल के न्यूनतम स्तर 5.40 प्रतिशत पर आ गयी। यह लगातार चौथा मौका है जब नीतिगत दर में कटौती की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देबंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 286 अंक टूटकर 36,690.50 अंक पर बंद हुआ। रिजर्व बैंक के नीतिगत ब्याज दर में कटौती के बावजूद शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 286 अंक टूटकर 36,690.50 अंक पर बंद हुआ। रिजर्व बैंक के नीतिगत ब्याज दर में कटौती के बावजूद शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गयी। हालांकि केंद्रीय बैंक ने मांग और निवेश में नरमी के बीच चालू वित्त वर्ष के लिये वृद्धि अनुमान को भी कम किया है।

तीस प्रमुख शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 286.35 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,690.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 37,104.79 तथा नीचे में 36,610.57 अंक तक गया। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 92.75 अंक यानी 0.85 प्रतिशत टूटकर 10,855.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,835.90 से 10,975.65 अंक के दायरे में रहा।

इससे पहले, दिन में भारतीय रिजर्व बैंक ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये नीतिगत दर में 0.35 प्रतिशत की कटौती। इस कटौती के बाद रेपो दर नौ साल के न्यूनतम स्तर 5.40 प्रतिशत पर आ गयी। यह लगातार चौथा मौका है जब नीतिगत दर में कटौती की गयी है।

इसके साथ आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिये वृद्धि दर के अनुमान को कम कर 6.9 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले, जून में द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा वृद्धि दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। ब्याज दर से जुड़े ज्यादातर शेयर नुकसान में रहे।

बीएसई वाहन, बैंक सूचकांक, वित्त और रीयल्टी सूचकांकों में 2.10 प्रतिशत की गिरावट आयी। सेंसेक्स में नुकसान में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एसबीआई, वेदांता, एक्सिस बैंक, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, एल एंड टी, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और कोटक बैंक शामिल हैं। इनमें 5.62 प्रतिशत की गिरावट आयी।

वहीं दूसरी तरफ एचयूएल, येस बैंक, हीरो मोटो कार्प, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस में 1.95 प्रतिशत तक की तेजी आयी। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टाक ब्रोकर्स के बुनियादी शोध प्रमुख (निवेश सेवा) और एवीपी इक्विटी रिसर्च नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि आरबीआई के 2019-20 के लिये जीडीपी वृद्धि दर अनुमान कम किये जाने तथा वैश्विक वृद्धि नरमी की आशंका से बाजार में गिरावट आयी।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे। वहीं हांगकांग का हैंग सेंग में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी दर्ज की गयी।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम