लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी, एचडीएफसी, आईटीसी और रिलायंस के शेयरों में उछाल

By भाषा | Updated: November 7, 2019 11:46 IST

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 221.55 अंक की बढ़त के साथ 40,469.78 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों और लगातार विदेशी पूंजी के निवेश से बाजार में तेजी आई है।, सरकार की ओर से रीयल एस्टेट क्षेत्र के लिए किए गए उपायों का उद्योगों पर सकारात्मक असर होगा।

सकारात्मक घरेलू रुख के बीच एचडीएफसी, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर में तेजी से बीएसई का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 90 अंक बढ़कर 40,560.41 अंक पर पहुंच गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 90.63 अंक यानी 0.22 प्रतिशत बढ़कर 40,560.41 अंक पर चल रहा है। एक समय, सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंक की छलांग लगाकर 40,676 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 16.20 अंक यानी 0.14 प्रतिशत चढ़कर 11,982.25 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक , एसबीआई , आईटीसी , एचडीएफसी , रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस में 2.60 प्रतिशत की तेजी आई। वहीं , टाटा स्टील , वेदांता , ओएनजीसी , हीरो मोटोकॉर्प , टाटा मोटर्स , येस बैंक में 3.22 प्रतिशत तक की गिरावट आई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 221.55 अंक की बढ़त के साथ 40,469.78 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।

सरकार ने अटकी परियोजनाओं में फंसे मकान खरीदारों और रीयल एस्टेट कंपनियों को बुधवार को बड़ी राहत देने की घोषणा की। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने अटकी पड़ी 1,600 आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिये 25,000 करोड़ रुपये का कोष स्थापित करने का निर्णय किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सरकार की ओर से रीयल एस्टेट क्षेत्र के लिए किए गए उपायों का उद्योगों पर सकारात्मक असर होगा। इसके अलावा, कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों और लगातार विदेशी पूंजी के निवेश से बाजार में तेजी आई है।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम