लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, पहली बार सेंसेक्स 35 हजार पार, पढ़ें 5 खास बातें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 17, 2018 17:23 IST

सेंसेक्स 34,753 पर खुला और कारोबार के दौरान निचला स्तर 34,700.82 रहा। 

Open in App

भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार को बैंकिंग और आईटी कंपनियों के शेयरों में आई जोरदार तेजी के चलते बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स दिन के कारोबार में पहली बार 35000 के स्तर को पार कर गया। 

1) दोपहर करीब सवा तीन बजे सेंसेक्स पिछले सेशल की तुलना में 311.90 या 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ 35,082.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

2) इससे पहले इसमें 35,109.26 तक की उछाल देखी गई थी। सुबह पिछले सेशन के 34771.05 के मुकाबले थोड़ी गिरावट के साथ सेंसेक्स 34,753 पर खुला और कारोबार के दौरान निचला स्तर 34,700.82 रहा। 

3) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 94.65 अंक या 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 10,795 के स्तर पर बना हुआ था। इससे पहले निफ्टी में 10,803 तक का उछाल दर्ज किया गया था।

4) बीएसई पर पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल आया। 

5) आईटी क्षेत्र की कंपनियों में इन्फोसिस और टीसीएस समेत हेल्थकेयर में डॉक्टर रेड्डी और सनफार्मा जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा गया।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी