लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 10,000 अंक के नीचे

By भाषा | Updated: March 23, 2018 11:05 IST

बंबई शेयर बाजार का30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में471.44 अंक यानी1.42 प्रतिशत गिरकर32,534.83 अंक पर आ गया।

Open in App

मुंबई, 23 मार्च। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन से आयात पर60 अरब डॉलर का शुल्क लगाए जाने के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में बिकवाली का रुख रहा। इसका असर घरेलू शेयर बाजार में भी देखने को मिला और शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स400 अंक से अधिक गिरा।

बंबई शेयर बाजार का30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में471.44 अंक यानी1.42 प्रतिशत गिरकर32,534.83 अंक पर आ गया। इसके साथ सेंसेक्स33,000 अंक के नीचे चला गया। कल के कारोबारी दिन में सेंसेक्स129.91 अंक गिरा था।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में153.45 अंक यानी1.51 प्रतिशत गिरकर9,961.30 अंक पर आ गया। ब्रोकरों ने कहा कि अमेरिका द्वारा चीन से आयात पर शुल्क लगाने और चीन के जवाबी कार्रवाई की तैयारी के बाद व्यापार युद्ध की चिंताएं गहराने लगी है।

इसका असर वॉल स्ट्रीट और एशियाई बाजारों में भारी गिरावट के रूप में दिखा, जिसने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई सूचकांक शुरुआती कारोबार में3.54 प्रतिशत गिरा जबकि हांग कांग का हेंग सेंग सूचकांक2.78 प्रतिशत नीचे रहा। शंघाई कंपोजिट सूचकांक भी3.06 प्रतिशत नीचे रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम