लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 600 से ज्यादा अंक लुढ़का, निफ्टी में 205 अंकों की गिरावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2019 12:47 IST

इससे पहले बाजार खुलने के साथ 30 कंपनियों के शेयर सूचकांक सेसेक्स में 400 से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि 50 कंपनियों वाला शेयर सूचकांक निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा लुढ़का था।

Open in App

शेयर मार्केट में सोमवार (8 जुलाई) को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट के बाद एक बार फिर सेंसेक्स में 600 अंक लुढ़क गया।  वहीं, निफ्टी में भी भारी गिरावट देखी गई। खबर लिखे जानें तक सेंसेक्स में 665 अंक की गिरकर 38,848 अंक पर दर्ज की गई। जबिक निफ्टी 205 प्वाइंट लुढ़कर 11,605.75 अंक पर रहा।

इससे पहले बाजार खुलने के साथ 30 कंपनियों के शेयर सूचकांक सेसेक्स में 400 से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि 50 कंपनियों वाला शेयर सूचकांक निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा लुढ़का था। बता दें कि सेंसेक्स 432.48 अंकों के साथ 39,080.91 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 125 अंक की गिरावट के साथ 11,685.80 पर था।  भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजूकी के शेयर में 2.7 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। यस बैंक के शेयर भी 2 प्रतिशत लुढ़के। 

जानकारों के अनुसार आम बजट 2019-20 में सूचीबद्ध कंपनियों की सार्वजनिक शेयर हिस्सेदारी की न्यूनतम सीमा बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा था कि बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों के लिए सार्वजनिक शेयरों की न्यूनतम सीमा को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत किए जाने का यह सही समय है। सरकार इसके लिए बाजार विनियामक सेबी को लिखेगी। सेंट्रम ब्रोकिंग ने एक रपट में कहा कि सरकार की इस घोषणा से टीसीएस, विप्रो और डीमार्ट जैसी बड़ी कंपनियों समेत कुल 1,174 सूचीबद्ध कंपनियों को अपने प्रवर्तकों की कुल 3.87 लाख करोड़ रुपये शेयरधारिता कम करनी होगी। 

इससे पहले पिछले हफ्ते शुक्रवार को बजट पेश होने के बाद भी बाजार में लगातार चार दिनों से जारी बढ़त थम गई और यह गिरावट के साथ बंद हुआ था। धातु, बिजली, वाहन और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयर में भारी बिकवाली के चलते शुक्रवार को सेंसेक्स 395 अंक की तीव्र गिरावट के साथ 39,513.39 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 135.60 अंक यानी करीब 1.14 प्रतिशत टूटकर 11,811.15 अंक पर बंद हुआ।

  

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा