लाइव न्यूज़ :

Share Market: कोरोना संकट के बीच कच्चे तेल के दाम रसातल में पहुंच जाने से सेंसेक्स 1011 अंक लुढ़का

By भाषा | Updated: April 21, 2020 18:25 IST

तेल रखने की जगह कम होने के कारण मई डिलिवरी के लिये डब्ल्यूटीआई का भाव मंगलवार को वायदा अनुबंध बंद होने से पहले एक समय शून्य से नीचे 37.63 डॉलर प्रति बैरल तक लुढ़क गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे ब्रेंट क्रड का जून डिलिवरी भाव 20.30 प्रतिशत टूटकर 20.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।वैश्विक स्तर पर संक्रमित लोगों का आंकड़ा 24.7 लाख को पार कर गया है जबकि 1.70 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

मुंबई:  बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 1,011 अंक से अधिक का गोता लगा गया। बैंक, आईटी तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गयी। कोरोना वायरस संकट का दबाव झेल रहे बाजार पर अब कच्चे तेल के दाम एतिहासिक रूप से नीचे जाने का असर हुआ है। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 30,378.26 अंक तकनीचे चला गया। पर अंत में यह पिछले दिन के बंद के मुकाबले 1,011.29 अंक यानी 3.20 प्रतिशत नीचे रहकर 30,636.71 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 280.40 अंक यानी 3.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,981.45 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। इसमें 12 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी। उसके बाद बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, ओएनजीसी और मारुति का स्थान रहा। वहीं, दूसरी तरफ भारती एयरटेल, हीरो मोटो कार्प और नेस्ले इंडिया लाभ में रहे।

कारोबारियों के अनुसार कच्चे तेल के दाम के रसातल में चले जाने के साथ वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजारों पर भी पड़ा। अमेरिकी मानक वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट का भाव मई डिलिवरी के लिये कुछ सुधरकर 1.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

तेल रखने की जगह कम होने के कारण मई डिलिवरी के लिये डब्ल्यूटीआई का भाव मंगलवार को वायदा अनुबंध बंद होने से पहले एक समय शून्य से नीचे 37.63 डॉलर प्रति बैरल तक लुढ़क गया था। यानी माल उठाने के लिये पैसे देकर भी तेल खरीदार नहीं मिल रहा था। ब्रेंट क्रड का जून डिलिवरी भाव 20.30 प्रतिशत टूटकर 20.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अमेरिकी तेल के दाम रसातल में पहुंच जाने और कोई खरीदार नहीं होने से वाल स्ट्रीट में जोरदार गिरावट आयी।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सोल भारी नुकसान के साथ बंद हुए। शुरूआती कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में 2 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गयी। इसके अलावा कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर भी निवेशक चिंतित हैं और बाजार से दूर हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 18,601 तक पहुंच गई है। जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 590 हो गयी है। वैश्विक स्तर पर संक्रमित लोगों का आंकड़ा 24.7 लाख को पार कर गया है जबकि 1.70 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसशेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?