लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 440 अंकों की भारी गिरावट के साथ खुला

By स्वाति सिंह | Updated: August 5, 2019 09:44 IST

अगर बीते हफ्ते की बात करें तो सेंसेक्स की शीर्ष दस में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 89,535 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को सबसे अधिक नुकसान हुआ। सेंसेक्स सोमवार को 36,678.07 पर खुला।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सप्ताह के पहले ही दिन ही सोमवार को गिरावट दर्ज हुई है। लगभग 440.15 अंकों की गिरावट के बाद के36,678.07 पर खुला।

अगर बीते हफ्ते की बात करें तो सेंसेक्स की शीर्ष दस में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 89,535 करोड़ रुपये की गिरावट आई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को सबसे अधिक नुकसान हुआ। 

शीर्ष दस कंपनियों में सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। 

एसबीआई का बाजार पूंजीकरण सप्ताह के दौरान 30,388.3 करोड़ रुपये घटकर 2,75,279.64 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में 18,952.5 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 7,50,674.86 करोड़ रुपये रह गया। 

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 16,774.8 करोड़ रुपये घटकर 6,05,627.15 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह एचडीएफसी की बाजार हैसियत 7,660.34 करोड़ रुपये घटकर 3,66,471.19 करोड़ रुपये और आईटीसी की 6,995.81 करोड़ रुपये घटकर 3,24,753.23 करोड़ रुपये रह गई। 

समीक्षाधीन सप्ताह में इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 5,111.1 करोड़ रुपये घटकर 3,33,037.59 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 3,003.03 करोड़ रुपये घटकर 2,65,122.36 करोड़ रुपये रह गया। कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में 649.22 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 2,87,873.18 करोड़ रुपये पर आ गया। 

इस रुख के उलट समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 36,491.94 करोड़ रुपये बढ़कर 8,27,794.83 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 1,493.71 करोड़ रुपये बढ़कर 3,76,145 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

शीर्ष दस की सूची में टीसीएस पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी, इन्फोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 764.57 अंक या 2.01 प्रतिशत टूटा। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें