लाइव न्यूज़ :

नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ शेयर बाजार, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपये के पार

By भाषा | Updated: November 28, 2019 20:31 IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 50.45 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,151.15 अंक के नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार की समाप्ति पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 0.65 प्रतिशत मजबूत हुआ। इससे कंपनी का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

Open in App

शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और ये नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाले आईसीआईसीआई बैंक और आरआईएल जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार मजबूत हुए। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 41,163.79 अंक के रिकार्ड स्तर तक गया। अंत में यह 109.56 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 41,130.17 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 50.45 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,151.15 अंक के नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार की समाप्ति पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 0.65 प्रतिशत मजबूत हुआ। इससे कंपनी का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। बाजार पूंजीकरण का यह स्तर प्राप्त करने वाली रिलायंश देश की पहली कंपनी बन गयी है।

सेंसेक्स के शेयरों में इंडस इंड को सर्वाधिक 2.68 प्रतिशत का लाभ हुआ। आईसीआईसीआई बैंक भी 2.68 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसके अलावा येस बैंक, टाटा स्टील, एसबीआई, टीसीएस, एज एंड टी और इन्फोसिस में भी तेजी आयी। वहीं दूसरी तरफ हीरो मोटो कार्प, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज आटो, टाटा मोटर्स और मारुति नुकसान में रहे।

कारोबारियों के अनुसार विदेशी निवेशकों के सतत पूंजी प्रवाह और नवंबर माह के वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों के निपटान को पूरा करने के लिये की गयी लिवाली से भी बाजार में तेजी रही। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग (चीन), तोक्यो (जापान), कोस्पी (दक्षिण कोरिया) और सियोल नुकसान में रहे।

चीन के अमेरिका के खिलाफ पलटवार के रूप में कदम उठाने के बयान के बाद बाजारों में गिरावट रही। चीन का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कदम के बाद आया है। ट्रंप ने हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों के समर्थन से जुड़े कानून पर हस्ताक्षर किया है। इससे दोनों देशों के जल्दी व्यापार समझौता होने की उम्मीद को झटका लगा है। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में गिरावट रही। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत