लाइव न्यूज़ :

Share Market Rallies Today: शेयर बाजार में 600 अंक उछाल, 79,152.86 पर पहुंचा, निफ्टी 24,004.20 के पार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति की यात्रा से निवेशकों में उत्साह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2025 10:28 IST

Share Market Rallies Today:

Open in App
ठळक मुद्देShare Market Rallies Today: Share Market Rallies Today:Share Market Rallies Today:

Share Market Rallies Today: एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के मुनाफे की घोषणा के बाद शेयर बाजार में हुई खरीदारी और विदेशी कोषों के लगातार प्रवाह के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल देखने को मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 599.66 अंक उछलकर 79,152.86 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 152.55 अंक चढ़कर 24,004.20 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंडसइंड बैंक लाभ वाली प्रमुख कंपनियां रहीं। अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और सन फार्मा के शेयर प्रमुख रूप से घाटे में रहे।

एचडीएफसी बैंक के शेयर में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी आई, क्योंकि कंपनी ने सूचित किया था कि जनवरी-मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ सात प्रतिशत की वृद्धि के साथ 18,835 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, बैंक ने आवास और कॉरपोरेट ऋण खंड में मूल्य निर्धारण के मुद्दों को उठाया, जो इसकी ऋण वृद्धि को प्रभावित कर रहे हैं।

आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में भी लगभग एक प्रतिशत की तेजी आई, क्योंकि कंपनी ने तिमाही परिणाम की घोषणा करते हुए शेयर बाजार को बताया था कि मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 15.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13,502 करोड़ रुपये रहा है। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहा जबकि जापान का निक्की 225, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ के कारण शेयर बाजार बंद रहे थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.52 प्रतिशत गिरकर 66.93 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,667.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बीएसई का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 1,508.91 अंक बढ़कर 78,553.20 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 414.45 अंक बढ़कर 23,851.65 अंक पर बंद हुआ। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम