लाइव न्यूज़ :

शानदार तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 108 अंक की उछाल से 6 माह के उच्चतम स्तर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2019 10:00 IST

बंबई शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला सोमवार को बाजार खुलने के साथ भी जारी रहा। सेंसेक्स 108 अंक और निफ्टी 47 अंक की उछाल के साथ मजबूत हुए।

Open in App

बंबई शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला सोमवार को बाजार खुलने के साथ भी जारी रहा। सेंसेक्स 108.64 अंकों की उछाल के साथ 38,132 और निफ्टी 47 अंक की उछाल के साथ 11,473 पर चल रहा है। यह सेंसेक्स का 6 महीने का उच्च स्तर है। सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने और रुपये में मजबूती से बाजार में तेजी देखी जा रही है।

इससे पहले बंबई शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में भी जारी रहा। सेंसेक्स 269 अंक की बढ़त से 38,000 अंक के पार निकल गया। यह इसका छह माह का उच्चस्तर है। सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने और रुपये में मजबूती से बाजार में तेजी रही। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दोपहर के कारोबार में करीब 500 अंक तक चढ़ गया था। अंत में यह 269.43 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,024.32 अंक पर बंद हुआ।

 नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 83.60 अंक या 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,426.85 अंक पर बंद हुआ। पिछले छह महीने में सेंसेक्स पहली बार 38,000 अंक के पार निकला है। इससे पहले 14 सितंबर, 2018 को सेंसेक्स 38,090.64 अंक पर बंद हुआ था।

इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,482.99 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 817.77 करोड़ रुपये की बिकवाली की। एशियाई बाजारें में हांगकांग का हैंगसेंग 0.56 प्रतिशत चढ़ा।

दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.95 प्रतिशत लाभ में रहा। शंघाई कम्पोजिट में 1.04 प्रतिशत तथा जापान के निक्की में 0.77 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी लाभ में चल रहे थे। वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.52 डॉलर प्रति बैरल रहा।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम