लाइव न्यूज़ :

NSE में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी, ट्रेडिंग की गई बंद, नहीं मिल रहा है लाइव डेटा

By विनीत कुमार | Updated: February 24, 2021 13:34 IST

एनएसई में तकनीकी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस कारण ट्रेडिंग को बुधवार को बंद करना पड़ा है। एनएसई ने कहा है कि समस्या को जल्द ठीक करने की कोशिश जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर ट्रे़डिंग रुकी, तकनीकी गड़बड़ी को ठीक करने की कोशिश जारीएनएसई ने बताया है कि सभी सेंगमेंट में ट्रेडिंग को सुबह 11.40 बजे रोक दिया गयाब्रोकर्स ने क्लाएंट्स बीएसई का इस्तेमाल करने की सलाह दी है

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में बुधवार को आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण अचानक ट्रेडिंग को बंद करना पड़ा है। एनएसई ने इस संबंध में ट्वीट कर बताया है कि उसके पास दो मुख्य सर्विस प्रोवाइडर्स हैं जिनसे टेलिकॉम लिंक मिलता है। 

एनएसई के अनुसार दोनों सर्विस प्रोवाइडर्स ने उनके लिंक्स के साथ गड़बड़ी का बात कही है। इसी का असर एनएसई पर पड़ा है। इस गड़बड़ी के कारण स्टॉक्स तो अपडेट हो रहे हैं, लेकिन इंडेक्स में कोई अपडेट नहीं दिख रहा है। यही कारण है कि ट्रेडिंग को रोका गया।

एनएसई ने बताया है कि सिस्टम को ठीक करने की कोशिश लगातार की जा रही है। तकनीकी गड़बड़ी के कारण सुबह 11.40 बजे सभी सेगमेंट्स को बंद किया गया और समस्या को ठीक करने का प्रयास हो रहा है। 

बहरहाल, जानकारों के अनुसार इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेडर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है। इस बीच मार्केट एक्सपर्ट्स की मांग ये भी है कि ट्रेडिंग के लिए बाजार के कई घंटे खराब हो चुके हैं, ऐसे में NSE को ट्रेडिंग का समय आगे बढ़ाना चाहिए।

वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सामान्य कारोबार जारी है। ऐसे में ब्रोकर्स ने अपने क्लाएंट्स को बीएसई का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

ये पहली बार नहीं है जब एनएसई में कोई तकनीकी गड़बड़ी आई हो। इससे पहले पिछले साल भी इस तरह की तकनीकी गड़बड़ी सामने आई थी। इसके लिए सेबी ने एनएसई पर जुर्माना भी लगाया था।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित