लाइव न्यूज़ :

Share Market Close: चौथे चरण की वोटिंग से शेयर बाजार में आई आंधी, सेंसेक्स 111 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त

By आकाश चौरसिया | Updated: May 13, 2024 17:25 IST

Share Market Close: शेयर मार्केट में सेंसेक्स 111 अंकों से उछलते हुए 72,776.13 बढ़ा, जबकि निफ्टी में 48.85 प्वाइंट्स (0.22 फीसदी) से उछल कर 22,104.05 बढ़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशेयर बाजार में उछाल निवेशकों के लिए रहा आज का अच्छा दिनअब सामने आई रही खुशखबरी

Share Market Close: शेयर मार्केट में सेंसेक्स 111 अंकों से उछलते हुए 72,776.13 बढ़ा, जबकि निफ्टी में 48.85 प्वाइंट्स (0.22 फीसदी) से उछल कर 22,104.05 बढ़ गया है। मार्केट विश्लेषकों के द्वारा ऐसा माना जा रहा है लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग के कारण मार्केट में बढ़त हो गई है। 

Share Market Close:  सेंसेक्स में ऑटो, पीएसयू बैंक, तेल और गैस कंपनियां और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मीडिया, अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांक हरे रंग में कारोबार कर रहे थे। इसमें फार्मा, हेल्थकेयर और मेटल इंडेक्स सबसे अधिक लाभ में रहे।

निफ्टी 50 में भी सिपला, एशियन पेंट्स लिमिटेड, अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स और एसईजेड, डीवी लेबोरेटरी मुनाफे में रही, जबकि बीपीसीएल, ओएनजीसी, एनटीपीसी, श्रीराम फाइनेंस और टाटा मोटर्स को झटका लगा है। 

बीएसई सेंसेक्स हरे निशान में रहा और इसमें एशियन पेंट्स, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक शीर्ष लाभ में रहे, जबकि टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, एसबीआई और टाइटन को घाटा हुआ।

Share Market Close: इसके पीछे की वजह को वैश्विक मार्केट में आई तेजी को भी माना जा रहा है, एक सप्ताह में जहां मुद्रास्फीति के आंकड़े पहले अमेरिकी दर में कटौती की उम्मीदों को बना या बिगाड़ सकते हैं, जबकि चीनी गतिविधि डेटा दुनिया की नंबर 2 अर्थव्यवस्था में निरंतर सुधार के बारे में आशावाद का परीक्षण करेगा।

Share Market Close: ऑनलाइन फूड डिलीवरी फर्म जोमैटो ने राजस्व के दम पर मार्च तिमाही में 175 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया। जोमैटो लिमिटेड ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 188 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। परिचालन से समेकित राजस्व 3,562 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,056 करोड़ रुपये था।

टॅग्स :शेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित