लाइव न्यूज़ :

share bazar: शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 524 अंक और चढ़ा, निफ्टी 10,200 अंक पार

By भाषा | Updated: June 19, 2020 17:13 IST

शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रहा, सेंसेक्स 524 अंक चढ़ गया और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 640.32 अंक तक चढ़ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर सात प्रतिशत चढ़ गया।

Open in App
ठळक मुद्देशेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा।बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 640.32 अंक तक चढ़ गया।

मुंबई: शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में उछाल तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने से सेंसेक्स 524 अंक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 640.32 अंक तक चढ़ गया। अंत में यह 523.68 अंक या 1.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34,731.73 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 152.75 अंक या 1.51 प्रतिशत की बढ़त से 10,200 अंक के पार 10,244.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर सात प्रतिशत चढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में छह प्रतिशत का लाभ रहा। मुकेश अंबानी ने कहा है कि उनकी प्रमुख कंपनी अब पूरी तरह से ऋणमुक्त हो चुकी है। पिछले दो माह के दौरान कंपनी ने 1.69 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। इससे दिन में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,788.60 रुपये के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया।

अंत में कंपनी का शेयर 1,759.50 रुपये पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा एचडीएफसी के शेयरों में गिरावट रही। विश्लेषकों ने कहा कि शेयर आधारित गतिविधियों, वैश्विक बाजारों में मजबूती तथा विदेशी कोषों के ताजा प्रवाह से बाजार धारणा मजबूत हुई।

कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष पीसीजी शोध संजीव जरबादे ने कहा, ‘‘यह सप्ताह वैश्विक बाजारों के लिए अच्छा रहा। अर्थव्यवस्थाओं को खोलने से धारणा सकारात्मक रही। इससे अमेरिका और चीन में कोविड-19 के नए मामले आने के बावजूद बाजारों में तेजी रही।’’ चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरियो का कॉस्पी तथा जापान का निक्की लाभ में रहे।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी लाभ में चल रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 2.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया छह पैसे टूटकर 76.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 366.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीSensexNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित