लाइव न्यूज़ :

सेज में शुल्क लेकर हाे रही मालवाहक वाहनाें की एंट्री, उत्पादन और निर्माण में कंपनियाें काे हाे रही दिक्कतें

By वसीम क़ुरैशी | Updated: September 2, 2021 20:42 IST

कंपनी के अधिकारियाें ने नाम प्रकाशित न किए जाने की शर्त पर बताया कि आवश्यक प्रमाणपत्र के लिए डेढ़-दाे साल से फाइल लंबित हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपाैधाें के नाम पर एंट्री का शुल्क लिया जा रहा है लेकिन कहीं पाैधाराेपण किया ही नहीं गया.कस्टम क्लियरेंस में भारी असुविधा बनी हुई है.कस्टम गेट न हाेने की वजह से शिपमेंट के लिए अधिकारी यूनिट में पहुंचते हैं.

नागपुरः मिहान-सेज में उत्पादन के लिए आवश्यक कच्चे माल, उपकरण, या मशीनाें काे लाने वाले वाहनाें से शुल्क वसूला जा रहा है. निर्माण सामग्री, जेसीबी, हाईड्रा आदि के लिए भी चार्ज वसूला जा रहा है. कंपनी के गेट पास काे काेई तरजीह नहीं मिल पा रही है.

 

 

इन सब वजहाें से मिहान-सेज की कंपनियां नाखुश हैं. बड़ी परेशानी ये भी है कि इन कंपनियाें की सलाह पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. मटेरियल वेरिफिकेशन यहां काफी दिक्कत भरा बताया जा रहा है. कंपनी की सुविधा वाले समय के बजाय अधिकारी अपनी सुविधा वाले समय काे तरजीह दे रहे हैं.

कुछ कंपनी के अधिकारियाें ने नाम प्रकाशित न किए जाने की शर्त पर बताया कि आवश्यक प्रमाणपत्र के लिए डेढ़-दाे साल से फाइल लंबित हैं. पाैधाें के नाम पर एंट्री का शुल्क लिया जा रहा है लेकिन कहीं पाैधाराेपण किया ही नहीं गया. कस्टम क्लियरेंस में भारी असुविधा बनी हुई है.

कस्टम गेट न हाेने की वजह से शिपमेंट के लिए अधिकारी यूनिट में पहुंचते हैं. यूनिट के गेट पर यदि कंपनी के सुरक्षाकर्मी पूछताछ करते हैं ताे कई दफा वे वापस चले जाते हैं. बताया गया है कि युनिट्स की दिक्कताें काे दूर करने के लिए हर 15 दिन में कंपनी व संबंधित प्रशासन व प्रबंधन के बीच समीक्षा बैठकें हाेनी चाहिए लेकिन ये भी नहीं हाे पा रहा है.

कुछ समय पहले एक कंपनी की बस में चढ़कर डीसी ऑफिस के एक अधिकारी ने कर्मचारियाें के पासेस जमा कर लिए थे. सूत्राें ने बताया कि मिहान-सेज के विकास के लिए ऐसी कार्यप्रणाली उचित नहीं है. कई दफा शिकायताें के लिए युनिट्स के जिम्मेदार संपर्क करना चाहते हैं ताे अधिकारी उपलब्ध ही नहीं रहते.

ऐसी स्थिति में मिहान-सेज की चिंता करने वाले उपराजधानी के जनप्रतिनिधियाें से भी गंभीर दखल की अपेक्षा जताई जा रही है. कुछ दिन पहले पालकमंत्री ने 15 दिन में समीक्षा बैठक के निर्देश दिए थे लेकिन उसका भी पालन हाेता नहीं दिख रहा है.

इन मामलाें काे लेकर जब मिहान-सेज के विकास आयुक्त शरमन रेड्डी से संपर्क किया गया ताे उन्हाेंने कहा कि आज ही उन्हाेंने सुरक्षाकर्मियाें काे शुल्क न लेने संबंधी निर्देश दिए हैं. हालांकि अन्य सवालाें पर उन्हाेंने जवाब नहीं दिया और कार्यालय में पहुंचकर संपर्क करने काे कहा.

 

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?