लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.41 लाख करोड़ रुपये घटा

By भाषा | Updated: April 18, 2021 10:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,41,628.37 करोड़ रुपये घट गया। सबसे अधिक नुकसान में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनियां रहीं।

सप्ताह के दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 47,680.78 करोड़ रुपये घटकर 11,81,218.07 करोड़ रुपये रह गया।

इसी तरह इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 37,579.03 की गिरावट के साथ 5,76,275.68 करोड़ रुपये पर आ गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में 30,841.38 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 12,26,048.07 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत 11,735.86 करोड़ रुपये घटकर 3,03,347.55 करोड़ रुपये रह गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,620.48 करोड़ रुपये घटकर 3,49,903 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 4,534.66 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,77,206.58 करोड़ रुपये पर आ गया।

इसी तरह भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 2,636.18 करोड़ रुपये घटकर 2,96,871.53 करोड़ रुपये रह गई।

इस रुख के उलट एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 10,697.4 करोड़ रुपये के उछाल से 4,64,254.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,748.69 करोड़ रुपये बढ़कर 7,87,472.56 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 123.98 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,91,902.83 करोड़ रुपये रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 759.29 अंक या 1.53 प्रतिशत टूट गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी