लाइव न्यूज़ :

वित्त वर्ष 2021-22 में सेवाओं का निर्यात 10 प्रतिशत बढ़ सकता है: एसईपीसी

By भाषा | Updated: July 18, 2021 16:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली 18 जुलाई सेवाओं का निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान पेशेवर और प्रबंधन परामर्श, ऑडियो-दृश्य, माल परिवहन और दूरसंचार सेवाओं के अच्छे प्रदर्शन से दस प्रतिशत बढ़ सकता है। सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (एसईपीसी) ने यह जानकारी दी।

एसईपीसी चेयरमैन मानेक डावर ने कहा कि कोविड महामारी के बावजूद बीते वित्त वर्ष के दौरान इस क्षेत्र में निर्यात केवल तीन प्रतिशत घटकर 205.27 अरब डॉलर रहा।

उन्होंने कहा, ‘भारतीय रिज़र्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, हमें विश्वास है कि हम फिर से उच्च वृद्धि का अनुभव करेंगे क्योंकि 2021-22 में सेवाओं के निर्यात में 10 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।’उन्होंने कहा कि पेशेवर और प्रबंधन परामर्श सेवाएं, ऑडियो-दृश्य, माल परिवहन सेवाएं, दूरसंचार, कंप्यूटर और सूचना सेवा में अच्छे प्रदर्शन से सेवाओं का निर्यात बढ़ सकता है।

डावर ने कहा कि लदान को बढ़ावा देने के लिए सरकार को आगामी विदेश व्यापार नीति में एक प्रोत्साहन योजना बनानी चाहिए जो परिणाम के लिए लक्षित हो और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम का समर्थन करे।

उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2019-21 में सेवाओं का निर्यात 214.61 अरब डॉलर तथा वित्त वर्ष 2018-19 में यह 205.79 अरब डॉलर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?