लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 416 अंक मजबूत, निफ्टी 11,800 अंक के पास

By भाषा | Updated: November 3, 2020 09:56 IST

Open in App

मुंबई, तीन नवंबर अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 से अधिक अंक चढ़ गया। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस के शेयरों में लाभ से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 416.44 अंक या 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,174.02 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 121.80 अंक या 1.04 प्रतिशत के लाभ से 11,790.95 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत के लाभ में था। एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और एचडीएफसी के शेयर भी बढ़त में थे।

वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में थे।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 143.51 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,757.58 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 26.75 अंक या 0.23 प्रतिशत के लाभ से 11,669.51 अंक पर बंद हुआ था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें